पनागर: तेज रफ्तार का कोहराम: बिलहरी में लोडिंग ऑटो ने मारी ऑटो को टक्कर, पलटने का वीडियो हुआ वायरल
बिलहरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने सड़क पर जमकर कोहराम मचाया। रफ्तार के नशे में चूर इस लोडिंग ऑटो ने अपने आगे चल रहे एक अन्य ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनियंत्रित होकर लोडिंग ऑटो सड़क पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ऑटो चालक को सिर्फ मामूली चोटें आईं और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस पूरी