नरवर: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, सब कुछ जलकर खाक
वार्ड क्रमांक 15 निवासी पीड़ित महिला ज्योति पत्नी सुनील प्रजापति की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के समय आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति प