आरा: संदेश के विधायक किरण देवी और पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर सुबह से ईडी की चल रही है छापेमारी
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2024 संदेश के विधायक किरण देवी और पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर आज सुबह से ही ईडी की छापेमारी चल रही है। 10 सदस्य टीम किरण देवी के आवास पर पहुंची है। साथ ही सुरक्षा को लेकर के सीआरपीएफ जवानों को भी आवास के बाहर और अंदर तैनात किया गया है। लाल यादव के लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत छापेमारी की जाने की चर्चा है।