आरा: अमराई नवादा गांव में तिलक समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग,आर्मी मैन के बेटे को लगी गोली
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2024 भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव में सोमवार की देर रात तिलक समारोह में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान डांस के रहे आर्मी मैन के बेटे को गोली लग गई। जख्मी बालक को गोली दाहिने साइड कमर के निचले हिस्से पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फायरिंग होते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे