आरा: अखगांव बाजार स्थित मेडिकल पर कुछ दिन पूर्व बालू घाट पर हुए विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग में एक युवक को गोली लगी
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2024 भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार स्थित मेडिकल पर सोमवार की देर शाम कुछ दिन पूर्व बालू घाट पर हुए विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उक्त हथियारबंद बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग भी कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान एक गोली एक युवक के पीठ को छूते हुए निकल गई। सरेशाम इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।