सोहागपुर: ग्राम रानीपिपरिया नहर की पुलिया के पास हुए सचिन राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,चरित्रशंका के चलते की हत्या
नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सचिन राजपूत हत्याकांड का खुलासा किया है। सोहागपुर में राजपूत ढाबा संचालक सचिन पुर्विया हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया