लोहरदगा: समाहरणालय के अंबेडकर प्रतिमा के निकट में कार्यपालक दण्डाधिकारी के विदाई समारोह का किया गया आयोजन
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ी जाति पदाधिकारी कर्मचारी संघ एवं अंबेडकर विचार परिषद के सयुक्त तवाधन में कार्यपालक दण्डाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदों पर रहे नारायण राम को उनके धनबाद जिला में स्थानांतरण होने पर रविवार को समहरणालय के अंबेडकर प्रतिमा के समीप विदाई दी गयी। इस कार्यक्रम का आयोजन संघ के सचिव लखन राम के नेतृत्व में किया गया।