कांडी: सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट हादसे में मृत सुंडीपुर के युवक का हुआ अंतिम संस्कार
Kandi, Garhwa | Jun 11, 2026 मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बधौरा क्षेत्र स्थित अडानी पावर प्लांट में हुए हादसे में जान गंवाने वाले कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव निवासी अंगद चौधरी का गुरुवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की रात शव सुंडीपुर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे।