दरअसल मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा के अंतर्गत प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस संचालित की जा रही है। ऐसे में खरगोन जिले की 108 एम्बुलेंसों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगी हुई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। वहीं 108 एंबुलेंस पर वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की फोटो लगाई गई है।