नयकी अहरी से 4 ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की घटना घटी। नववर्ष की रात हुई चोरी की जानकारी शुक्रवार दोपहर हुई। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी फैल गई। घटना के बाद पुलिस को दूरभाष से सूचना दी गई। घटना में बैजू कुमार, मंटू कुमार, धनंजय कुमार व मुकेश यादव के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई। इसके अलावा मुकेश कुमार के 20 बोरा धान की चोरी भी हुई। SHO ने बताया की जांच की जायेगी।