शहर की लंबे समय से आ रही जल निकासी एवं सीवरेज की समस्या से अब जल्द ही मुक्ति मिलेगी। नगर परिषद कार्यालय में विधायक यूनुस खान के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें 8 करोड रुपए की कार्य योजना पर सहमति बनी। विधायक ने कहा कि आमजन को जल भराव और गंदगी से निजात दिलाना हमारी प्राथमिकता है।