तुलसीपुर: चौधरी डीह में घर के सामने खड़ी महिला अज्ञात बाइक की टक्कर से हुई घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
रविवार रात लगभग 8:00 बजे अपने घर के पास महिला खड़ी थी तभी लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए अज्ञात बाइक सवार द्वारा उसे टक्कर मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद परिजनों द्वारा उसे एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान सफिया पत्नी शौकत अली के रूप में हुई है।