इटावा: पुलिस की पैरवी से दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई 8 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Mar 2, 2024 भरथना थाने में वर्ष 2019 में दर्ज किए गए दहेज हत्या के मुकदमा में सुनवाई के दौरान ADJ-FTC फस्ट कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा अभियुक्त गोपाल यादव पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी मोतीगंज कस्बा को पुलिस की प्रभावी पैरवी व प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार देते हुए 8 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई, इसके साथ ही अभियुक्त पर ₹13,000 का अर्थ दंड भी लगाया गया है।