परसिया: भीमसेन की पहाड़ियों के नीचे मायावाडी के जंगल में मिला अज्ञात शव, दस दिन पुराना शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र में भीमसेन की पहाडियों के नीचे मायावाडी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। सोमवार को पांच बजे शव को खाई से निकालकर उपर लाया गया। न्यूटन पुलिस मौके पर पहंुची। परासिया नगर पालिका की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहंुचाया। परासिया तामिया मार्ग पर मायावाडी पंचायत के अंतर्गत भीमसेन की पहाडियां है।