हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर अंधड़ और बारिश से मौसम का मिजाज बदला, भीषण गर्मी से मिली राहत, धूलभरी आंधी से जनजीवन प्रभावित
जिले में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़ व बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। दोपहर के समय धूलभरी आंधी और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर टीन-छप्पर, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचा, जबकि बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।