बहराइच: हुसैनपुरवा में बंदर के हमले में बुजुर्ग घायल, आम की बाग की रखवाली करते समय हुआ हमला, इलाज जारी
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के हुसैनपुरवा में एक बुजुर्ग पर बन्दर ने हमला कर दिया। भगोले परसा कोदी थाना रिसिया के रहने वाले हैं और आम की बाग की रखवाली कर रहे थे, तभी बन्दर ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। भगोले ने बुधवार शाम को बताया कि आम के बाग की रखवाली करते समय बंदर ने हमला करके घायल किया है। इलाज जारी है।