करेरा: करेरा में रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर निकली मशाल यात्रा का जगह-जगह स्वागत
करैरा में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर निकाली गई मशाल यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। एसडीएम अनुपम शर्मा ने मशाल दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रानी लक्ष्मीबाई स्मारक पहुंची, जहां वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।