बाड़मेर: बिजली कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना देकर सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Oct 6, 2025 राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश व्यापी आव्हान पर सोमवार दोपहर 3:00 बजे जिला शाखा बाड़मेर द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना देकर विरोध जताया गया एवं अधीक्षण अभियंता व जिला कलेक्टर को 11 सूची ज्ञापन सौपा गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश पंवार ने कहा कि जोधपुर डिस्काॅम कर्मचारियों को विगत कई सालों से भेदभाव का सामना करना पड़ रहा हैं।