बाड़मेर: बाड़मेर की मधुबन कॉलोनी में चोरी, 10 तोला सोना, ₹45,000 नगद और मोटरसाइकिल हुई गायब
Barmer, Barmer | Oct 6, 2025 बाड़मेर शहर के मधुबन कॉलोनी में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।दो दिन पहले महावीर सर्किल पर एक व्याख्याता का सूना मकान और अब फिर यह मकान निशाने पर आया है।मकान मालिक भवानी सिंह ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 दिन से अपने गांव गया हुआ था तब पीछे कुछ बदमाश आए और 10 तोला सोना, 45,000 रुपये कैश और एक मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए।