आंतरीमाता मे ग्रिड ऑपरेटर की लापरवाही से बंशीदास पिता रामदास बैरागी को अचानक करंट लग गया.अहमदाबाद में उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई.ग्रामीण और परिजन मृतक के शव को लेकर महागढ़ स्थित बिजली ग्रिड के सामने पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन किया.एसडीएम किरण आंजना और बिजली विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वाशन दिया ।