9 जनवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे धार्मिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में सम्मेलन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर गणेश जी की आरती, ध्वज पूजन, भव्य ध्वज यात्रा, भारत माता का पूजन तथा वेद मंत्रोच्चार के साथ जयघोष किया गया।