सीतापुर: मिश्रीख इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर महिला को मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
जनपद के मिश्रीख में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। घायल हुई महिला को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।