रामगढ़: निवाली गांव में हाई वोल्टेज करंट लगने से युवक की मौत, ट्रैक्टर ट्राली में रस्सा बांधते समय हाई टेंशन लाइन से टकराया
Ramgarh, Alwar | Apr 4, 2026 रामगढ़ थाना अंतर्गत निवाली गांव में शनिवार को दोपहर 2 बजे ग्यारह हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जिसे परिजन रामगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहां से उसे अलवर रैफर कर दिया। अलवर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम आठ बजे परिजन रामगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे।