सुसनेर: खटला गली बनी अखाड़ा: आवारा सांडों के युद्ध से सहमे लोग, प्रशासन मौन
वार्ड क्रमांक 7 की खटला गली में शुक्रवार की शाम दो सांडों के बीच छिड़ी 'जंग' ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह ये बेकाबू सांड एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है? इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।