विदिशा नगर: उत्कृष्ट विद्यालय में पिछले 1 माह से चल रहे है समर कैंप का हुआ समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को सम्मान
उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा में पिछले 1 महीने से समर कैंप का आयोजन चल रहा था। मंगलवार दोपहर 2 बजे इसका समापन किया गया। इस दौरान समाज सेवी अतुल शाह स्कूल के प्राचार्य खजान सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता बलबीर सिंह तोमर, विजय श्रीवास्तव, उमेश ताम्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अकादमिक और खेलकूद का प्रशिक्षण दिया।