पत्थलगांव: ठाकुरपोड़ी में करेंट लगने से एक युवक की मौत, खेत में सिंचाई करते समय हुआ हादसा
कापू थाना क्षेत्र के ठाकुरपोड़ी में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अविनाश तिर्की (23 वर्ष), पिता सोभन तिर्की, निवासी ठाकुरपोड़ी दर्रापारा, खेत में टुल्लू पंप के माध्यम से मांड नदी से सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ