सुसनेर: सुसनेर नगर 'राममय' हुआ, फूलमाली समाज के मंदिर में राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा
गुरुवार की शाम को नगर के इतवारिया स्थित फूलमाली समाज के मंदिर में प्रभु श्री राम के दरबार की ससम्मान प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन फूलमाली समाज द्वारा डीजे के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।