कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौआ गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र रामप्रकाश राजपूत भारतीय स्टेटक बैंक के एटीएम मशीनों को ठीक करने वाली सीएमएस कंपनी में इंजीनियर थे। बुधवार तड़के करीब 6.30 बजे पर अखिलेश की नींद खुली तो लघुशंका करने घर के बाहर चबूतरे पर बने बाथरूम में गए। गली में बाथरूम से सटा हुआ बिजली का पोल भी लगा है।