बक्सर: मशाल 2024 खेलकूद प्रतियोगिता की सफलता के लिए एमपी उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Buxar, Buxar | Dec 28, 2024 मशाल 2024 खेलकूद प्रतियोगिता की सफलता को ले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को अपराह्न 4:30 बजे संपन्न हो गया. अंतिम दिन सिमरी, नावानगर और राजपुर प्रखंड के शारीरिक शिक्षको, कंप्यूटर शिक्षक, शारीरिक अनुदेश को प्रशिक्षित किया गया. शिक्षा विभाग बिहार सरकार विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास पर अनवरत कार्य करते हुए खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा को खोजना है.