आरा: जिलाधिकारी के आदेश पर चंदवा मोड़ से न्यू पुलिस सड़क का निर्माण कार्य शुरू, इस सड़क पर आय दिन होती है दुर्घटना
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2025 जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार पथ निर्माण विभाग की टीम द्वारा आरा शहर के बामपाली-चंदवा मोड़-पुलिस लाईन पथ का सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।