कवर्धा: दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति ने पहले पिटाई की फिर जहर पिलाकर उतारा मौत के घाट, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव में दहेज की आग ने एक और विवाहिता की जान ले ली। आरोप है कि पति ने दहेज को लेकर पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे ज़हर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति जोहन साहू ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया।