फुलवारी: महावीर कैंसर संस्थान में CME-2026 का आयोजन, गॉलब्लैडर कैंसर पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने किया मंथन
Phulwari, Patna | Jun 11, 2026 महावीर कैंसर संस्थान एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवार को गॉलब्लैडर (पित्ताशय) कैंसर पर CME-2026 का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को इस बीमारी से संबंधित नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और तकनीकी प्रगति से अवगत कराना था. दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ, जिसमें डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. सुचीता और डॉ. सन्याल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद र