बड़ा मलेहरा: वर्णी ज्ञान प्रभावना रथ का हुआ नगर आगमन, वर्णी जी के जीवन आधारित एक चित्र प्रदर्शनी
परम पूज्य क्षुल्लक श्री 105 गणेश प्रसाद जी वर्णी ( वैश्य गौरव) की मूर्ति रथ पर विराजमान होकर बड़ामलहरा आगमन हुआ एवं विचार गोष्ठी गुणानुवाद एवं वर्णी जी के जीवन आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका सभी ने अवलोकन किया। सर्वप्रथम मंगलाचरण चित्र अनावरण दीप प्रज्जवलित करके अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।