शाहपुर: दीपावली पर्व पर प्रशासन मुस्तैद, अधिकारियों ने पटाखा बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Shahpur, Betul | Oct 19, 2025 शाहपुर में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने के उद्देश्य से रविवार दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर परिषद ग्राउंड स्थित नए पटाखा बिक्री स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी मयंक तिवारी, तहसीलदार टी. विस्के और थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पटाखा व्यापारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।