मंझनपुर: करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला स्थित मदरसे की छत से गिरकर मकैनिक की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
आजाद नगर मोहल्ले का 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सरोज पुत्र सुक्खू चार पहिया वाहनों का मैकेनिक था। उसके मकान की छत बगल स्थित मदरसा जामिया इमदादुल उलूम की छत से जुड़ी हुई है। शुक्रवार की रात खाने के बाद वह मदरसे की छत पर जाकर सो गया। परिजनों ने बताया कि मध्य रात्रि में वह लघुशंका के लिए उठा होगा। और गिरने से वह घायल हो गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।