मंझनपुर: चाकू से हमलाकर माँ की हत्या करने वाले शख्स को मंझनपुर स्थित कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा, बारह हजार रखा अर्थदण्ड
शनिवार को मंझनपुर स्थित कोर्ट ने एक शख्स को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।कोखराज इलाके के असदुल्लाह पुर रोही का रहने वाला कैलाश रैदास ने 2017 में माँ से गाली गलौज करते हुए चाकू से हमलाकर घायल कर दिया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।थाने में हत्या और आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।सज़ा सुनाने के क्रम में अभियुक्त को उम्रकैद साथ ₹12 हजार अर्थदण्ड रखा है।