हनुमानगढ़: जंक्शन की धान मंडी में कार सवार दो युवकों द्वारा गेहूं के कटे चोरी करने का मामला, दोनों की निशानदेही 12 कट्टे किये बरामद
हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में कार सवार दो युवकों द्वारा दिनदिहाड़े गेहूं के कटे चोरी करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा 12 गेहूं के कटे बरामद कर लिए हैं। इससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में मामला दर्ज किया गया, और कोर्ट से दोनों का रिमांड मंजूर करवाया गया है।