हनुमानगढ़: टाउन के कोहला फार्म में आग लगने के मामले में करीब 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू, ली राहत की सांस
टाउन के निकट स्थित कोहला फार्म में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के किसानों, व्यापारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया गया। आखिर करीब 3 घंटे के बाद आज पर काबू पाया गया।