नावकोठी: एपीएचसी देवपुरा में बंध्याकरण शिविर का आयोजन, 31 महिलाओं का ऑपरेशन हुआ
एपीएचसी देवपुरा में बंध्याकरण शिविर आयोजित किए गए। इसमें 31 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व एलटी पंकज कुमार जोशी के द्वारा महिलाओं का हीमोग्लोबिन डायबिटीज ब्लड प्रेशर सहित अन्य पैथोलॉजिकल जांच किया गया। ऑपरेशन के बाद दवा और परामर्श दिया गया।