नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने छतौना से एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज हैं डेढ़ दर्जन मामले
नावकोठी पुलिस ने छतौना से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि उक्त बदमाश छतौना के रूपेश कुमार उर्फ विदेशिया है। इस पर बेगूसराय जिला के विभिन्न थाना एवं पटना के मोकामा थाना में कुल 18 मामले दर्ज हैं। नावकोठी में कुल पांच मामले दर्ज हैं। नावकोठी थाना कांड संख्या 172/25 में पुलिस को इसकी तलाश थी।