गिरिडीह: सिरसिया निवासी मृतका के परिजनों से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की
गिरिडीह मुफस्सिल थाना के सिरसिया निवासी मृतका पायल कुमारी के परिजनों से शनिवार को 1बजे सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक साथियों ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया न्याय की इस लड़ाई में समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा 20 मई 2026 को सिरसिया पुराने पुल के नीचे युवती का शव मिलना बेहद दुखद घटना है।