फुलवरिया: बंशी बतरहा बाजार में दो बाइकों की टक्कर, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, गोपालगंज रेफर
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंसी बतरहा में सोमवार की दोपहर 1 बजे दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।