धामपुर: नहटौर क्षेत्र स्थित फुलसंदा गांव में शनिवार सुबह कपड़ा बुनाई फैक्ट्री में भीषण आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान
नहटौर के फुलसंदा गांव में शनिवार सुबह एक कपड़ा बुनाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का कच्चा माल और मशीनरी जलकर खाक हो गई। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।इमरान अहमद की बताई जा रही इस फैक्ट्री में सुबह के समय आग लगी। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से काला धुआं और आग की लपटें उठती देखीं।शनिवार की सुबह 10 बजे आग की सूचना पर हड़कंप मच गया।