बरेली: मुडिया अहमदनगर के हिस्ट्रीशीटर और सट्टा किंग ने पीलीभीत हाईवे पर युवक को घेरा, गाड़ी तोड़ी, एफआईआर
इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर के रहने वाले आशीष यादव ने बताया कि वह आठ मई की शाम छह बजे रिठौरा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत रोड पर मुड़िया अहमदनगर का रहने वाला सट्टा किंग रविंद्र यादव, गुंडा एक्ट का आरोपी संतोष पटेल और हिस्ट्रीशीटर कल्लू यादव ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उनकी स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिये। उनके साथ मारपीट की।