बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला के रहने वाले व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला के रहने वाले व्यक्ति को दबंगों ने जमकर बेरहमी से पीटा है। मारपीट में व्यक्ति को काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की है थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का गाना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।