बरेली: मीरगंज थाने में तैनात एक चौकीदार ने दरोगा की उत्पीड़न से परेशान होकर एसएसपी से की,शिकायत
मीरगंज के गांव लाभारी के रहने वाले बंटी पुत्र बिशम्भर दयाल ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि वह मीरगंज थाने में चौकीदार हैं। थाने के एक दरोगा उनसे अपने निजी काम करवाते हैं। बर्तन, कपड़े धुलवाना, जूते साफ करवाना काम करवाते हैं। जब वह इन सबका विरोध करता है तो उसे धमकाते हैं। उसे जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हैं। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।