चांदवा: टोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच के पास यात्री गिरा, हुआ घायल
सीआईसी सेक्शन के टोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के समीप एक यात्री गिरकर बुधवार की शाम करीब छह बजे घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री नागेंद्र साव टंडवा प्लांट से चंदवा आया हुआ था।टोरी से उसे पलामू जाना था।टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पांच होते हुए टिकट काउंटर जाने को निकला था।