चकिया: चकिया सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार के कारण हुआ हादसा, दो युवक हुए घायल
चकिया स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार दोपहर 02 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार तरिके से टक्कर मार दी। जिससे ह्ड़कंप मच गया। वही हादसे में बरहुआ निवासी फतेहअली समेत एक अन्य युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले कि सुचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।