गाण्डेय: अहिल्यापुर के जोरासिमर गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Gandey, Giridih | May 27, 2026
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासिमर गांव में बुधवार की सुबह 8 बजे के आसपास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस सिलेंडर में लीकेज होने से एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में एक महिला झुलस गई, हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।