मालथोन: नेशनल हाईवे रोड बांदरी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत।
Malthon, Sagar | Jun 21, 2026 रविवार को न 44 नेशनल हाईवे रोड बांदरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार की टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बाबू पिता पंचम अहिरवार निवासी ग्राम सेवन एवँ चतुर पिता दरयाब अहिरवार सेमरा लहरिया,नरयावली निवासी की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची बांदरी पुलिस ने दोनों सबो को सी एस सी मालथौन भेजा।